33.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी ने एनपीपी के साथ मिलकर काम करना जारी रखने की जतायी इच्छा

नयी दिल्ली 03 मार्च , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह मेघालय की प्रगति के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं।

श्री मोदी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री संगमा कोनराड को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उन्हें साथ मिलकर काम करना जारी रखने की उम्मीद है।

उन्होंने दिवंगत नेता पीए संगमा का भी स्मरण किया।
उन्होने , “मेरे दोस्त स्वर्गीय पीए संगमा जी को बहुत गर्व होता।

गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी।
वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खाते में दो सीट आयी है।

इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि श्री संगमा ने मेघालय में नयी सरकार बनाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading