24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता

पटना, 27 मार्च | बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। राजद नेता तेजस्वी ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी स्वयं ट्विटर के जरिए लोगों और समर्थकों को दी। इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें बधाईयां दी जाने लगी। तेजस्वी ने गोद में अपनी बेटी को लेकर एक तस्वीर भी शेयर की है। राजद नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी अपने भाई के घर में बेटी आने से खुश है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।”

उन्होंने आगे लिखा कि “बनकर नन्हीं सी परी, मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों संग सौगात लाई है, दादा-दादी बनने की खुशी में, मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।”

उल्लेखनीय है कि राजश्री इन दिनों दिल्ली में है। तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंची थी।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading