23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रधानमंत्री आज भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल, 1 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से नई दिल्ली के बीच मध्य प्रदेश की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस, वंदे भारत राज्य की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली के बीच ट्रेन कनेक्टिविटी प्रदापन करेगी। यह यात्रा के समय को 25 से 45 प्रतिशत तक कम कर देगी।

यह 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। देश में पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू की गई थी।

अभी तक, देश में 108 जिलों और 17 राज्यों को जोड़ने वाली 10 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

गौरतलब है कि 15 अगस्त, 2021 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधान मंत्री ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading