28.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

स्त्री 2 के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, भेडिय़ा बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर हॉरर-कॉमेडी स्त्री के बाद जल्द ही स्त्री 2 में नजर आने वाले हैं। 2018 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह 129.9 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। स्त्री को मिली शानदार सफलता के बाद निर्माताओं ने भेडिय़ा के साथ हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बनाने की ओर कदम उठाए। भेडिय़ा में राजकुमार और श्रद्धा दोनों नजर आए थे, वहीं अब वरुण धवन स्त्री 2 का हिस्सा बनने वाले हैं। पिछले साल रिलीज हुई वरुण और कृति सैनन की भेडिय़ा बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हुई, लेकिन इसने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्रॉसओवर की शुरुआत की। फिल्म में राजकुमार मिड-क्रेडिट सीन में नजर आए तो श्रद्धा ठुमकेश्वरी गाने में दिखाई दी थीं। इसके बाद से ही दर्शकों को स्त्री 2 का हिंट मिल गया और वह इसका इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी के मुताबिक स्त्री 2 में वरुण का कैमियो कहानी के लिए बेहद जरूरी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र से उन्हें जानकारी मिली कि स्त्री के सीच्ल में वरुण एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। यह अभिनेता का कैमियो होगा, लेकिन यह कुछ इस तरह का होगा जो स्त्री 2 में मस्ती को और भी बढ़ाएगा। वरुण का किरदार भेडिय़ा में नजर आए स्त्री के किरदारों की तरह नहीं होगा, जो आखिर में फिल्म में आते हैं और कहानी से उनका कोई लेना-देना नहीं होता। भेडिय़ा के मिड-क्रेडिट सीन से पता चलता है कि अभिषेक बनर्जी का किरदार जनार्दन कोई और नहीं बल्कि स्त्री में नजर आया जाना है। अमर कौशिक ने स्त्री और भेडिय़ा दोनों का निर्देशन किया था और अब वह स्त्री 2 का भी निर्देशन कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के इस साल जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले साल यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हो सकती है। इस सबके बीच स्त्री और भेडिय़ा के निर्माता दिनेश विजान एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो इस यूनिवर्स का हिस्सा होगी। शरवरी वाघ की मुख्य भूमिका वाली मुंझा की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अब स्त्री, रूही और भेडिय़ा के बाद मुंझा भी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन गई है। बता दें कि रूही 2021 में आई थी, जिसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार मुख्य भूमिका में थे। श्रद्धा की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। राजकुमार की फिल्म भीड़ 24 मार्च को रिलीज हुई। इसके बाद वह श्री, मिस्टर एंड मिसेज माही सहित कई फिल्मों का हिस्सा है। इनके अलावा वरुण और जाह्नवी पहली बार एक साथ बवाल में नजर आने वाले हैं, जो सितंबर में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading