32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में सलमान खान और शाहरुख खान की एंट्री, सिद्धार्थ आनंद करेंगे निर्देशन

शाहरुख खान और सलमान खान के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, दोनों के अभिनय से सजी फिल्म टाइगर वर्सेज पठान का ऐलान हो गया है और निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद को सौंपी गई है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का निर्देशन किया। शाहरुख की पठान में सलमान की मेहमान भूमिका ने लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। अब पूरी फिल्म में दोनों साथ नजर आएंगे, जो प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, टाइगर वर्सेज पठान का निर्देशन करेंगे सिद्धार्थ आनंद। जनवरी, 2024 से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसका निर्माण यशराज बैनर तले किया जाएगा। तरण के इस पोस्ट से सलमान-शाहरुख के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एक फैन ने लिखा, अब तो 3,000 करोड़ रुपये की कमाई पक्की है। एक ने लिखा, बस ले आइए। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, अब पर्दे पर लगेगी आग। पठान में सलमान-शाहरुख की दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन टाइगर वर्सेज पठान में उनके बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी। अब इन दोनों जिगरी यारों में तकरार होने वाली है और उन्हें आपस में भिड़ते देखना बेहद दिलचस्प होगा। यशराज ने अपना स्पाई यूनिवर्स शुरू किया है, जिसकी पहली फिल्म एक था टाइगर, दूसरी टाइगर जिंदा है, तीसरी वॉर तो चौथी पठान थी। इस यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म टाइगर 3, छठी वॉर 2 तो सातवीं फिल्म टाइगर वर्सेज पठान होगी। यशराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही सलमान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख का कैमियो होने वाला है। हालांकि, दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में पहले भी मेहमान भूमिका निभा चुके हैं। शाहरुख की फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान ने कैमियो किया था तो सलमान की हर दिल जो प्यार करेगा में शाहरुख ने कैमियो किया था। शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम में सलमान तो सलमान की ट्यूबलाइट में शाहरुख ने कैमियो किया था। सलमान और शाहरुख ने पहली बार 1995 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म करण अर्जुन में काम किया था। फिल्म में दोनों भाई बने थे। सलमान ने करण तो शाहरुख ने इसमें अर्जुन की भूमिका निभाई थी। 6 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दोनों को फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में साथ देखा गया था और यह भी हिट रही थी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading