July 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हेमा मालिनी ने मुंबई में मेट्रो व ऑटोरिक्शा से किया सफर

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| लग्जरी कारों को छोड़कर दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में पबिल्क ट्रांसपोर्ट से सफर करने का फैसला किया। हेमा ने इंस्टाग्राम पर मुंबई मेट्रो स्टेशन की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए और आभार भी जताया।

मुझे आप सभी के साथ अपना अनूठा, अद्भुत अनुभव शेयर करना चाहिए। कार से दहिसर पहुंचने में 2 घंटे का सफर तय किया, यात्रा काफी थकाऊ थी। जिसके बाद मैंने कार की बजाय मेट्रो से यात्रा करने का फैसला लिया। यह बहुत आरामदायक और खुशी से भर देने वाला था। जब ये बन रही थी, तो काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बनने के बाद बिल्कुल तेजी से मैं आधे घंटे में जुहू पहुंच गई।

इसके बाद, उन्होंने बताया कि उन्होंने मेट्रो से उतरने के बाद ऑटो से घर जाने का फैसला किया।

मेट्रो के अपने अनुभव के बाद मैंने डीएन नगर से जुहू तक ऑटो से जाने का फैसला किया और वह भी पूरा हो गया। ऑटो ने मुझे मेरे घर पर उतारा। यह देख सुरक्षाकर्मियों को हैरानी हुई, वह अपनी आँखों पर विश्वास नहीं कर रहे थे! सब मेरे लिए एक अद्भुत, सुखद अनुभव था।

अन्य ख़बरें

राम कपूर ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बताया क्यों मां और बहन नहीं करती बात

Newsdesk

चोट से उबरने के बाद फिर जिम में वापस लौटीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत, इंस्टाग्राम पर लिखा नोट

Newsdesk

आईएफएफएम में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, विनीत कुमार सिंह बोले- ‘दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी हमारी कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading