17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी का पहला लुक जारी, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। उनकी सीरीज फर्जी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। इतना ही नहीं फैंस तो अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट का डिमांड कर रहे हैं। इस बीच शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर आउट हो गया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक देखने लायक है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर भी जल्द रिलीज होने वाला है।शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसमें शाहिद बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। शाहिद का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। इस मूवी का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।बताते चलें कि शाहिद कपूर इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनकी सीरीज फर्जी ने सभी का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब शाहिद को ये एहसास हो गया है कि ओटीटी पर वो और भी बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। शाहिद कपूर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म कबीर सिंह इस बात की गवाही देती है। मूवी में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी थी। इन दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मालूम हो कि शाहिद कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading