September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : उड़ीसा की रहने वाली 31 वर्षीय एक गांजा तस्कर महिला को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया

जबलपुर : उड़ीसा की रहने वाली 31 वर्षीय एक गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार करने में जीआरपी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी इस कार्यवाही से बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त कार्रवाई नवागत पुलिस अधीक्षक रेल शिमला प्रसाद एवं डीएसपी रविंद्र गौतम के नेतृत्व में थाना प्रभारी शशि धुर्वे द्वारा एस आई एल पी कश्यप एएसआई सुशील सिंह एवं प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा द्वारा की गई। इस संबंध में जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा हाई स्कूल वाड़ा टिकतागढ की रहने वाली 31 वर्षीय महिला काफी दिनों से जबलपुर में गांजा तस्करी का काम करते थी उक्त भनक जबलपुर जीआरपी कौ लगते हैं टीम उड़ीसा स्थित महिला के ठिकाने पर पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार कर जबलपुर जीआरपी थाने लाया गया जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तार हुई महिला से गांजा तस्करी के संबंध में अन्य मामले भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है जीआरपी ने बताया कि जबलपुर से राजा सोनकर नामक व्यक्ति महिला के खाते में गांजा सप्लाई की रकम देता था जिसके बाद महिला वहां से सुनियोजित ढंग से जबलपुर गांजा सप्लाई करती थी जीआरपी द्वारा महिला के विरुद्ध प्रारंभिक कार्यवाही के उपरांत उसे सत्र न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading