November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: वरुणा सीट पर सिद्धारमैया और सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज

मैसूर, 22 अप्रैल | कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री वी. सोमन्ना के बीच मुकाबला तेज हो गया है। सोमन्ना और भाजपा के जोरदार प्रचार ने सिद्धारमैया को शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाने के लिए मजबूर कर दिया।

इससे पहले विपक्ष के नेता ने ऐलान किया था कि उन्हें वरुणा में प्रचार करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब वह शनिवार को स्पेशल चॉपर से आएंगे और सुबह शाम सात बजे तक पूरा दिन निर्वाचन क्षेत्र में बिताएंगे।

इस सीट पर बीजेपी एकजुट होकर लड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी.वाइर्. विजयेंद्र ने भी वरुणा में सोमन्ना के लिए प्रचार किया था।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष इस प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा की जीत के लिए रणनीति भी बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया भाजपा के जोरदार प्रचार से चिंतित हैं और कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment