31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19 : नोएडा में 61 वर्षीय महिला संक्रमित, एक और सोसायटी सील

नोएडा (गौतमबुद्धनगर), 21 अप्रैल| उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 61 वर्षीय महिला के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब यहां एक ओर सोसायटी को सील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। गौतमबुद्धनगर दादरी के उप-जिला मजिस्ट्रेट राजीव कुमार राय ने कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की लगातार वृद्धि के मद्देनजर सोमवार देर रात नोएडा की एक और सोसायटी को सील करने का निर्णय लिया।

राजीव कुमार राय ने इस बाबत जारी अपने आदेश में कहा, “कोविड-19 से संक्रमित एक मामले की पुष्टि के बाद अब नोएडा सेक्टर 55 स्थित बी-233 (सोसायटी) को तत्काल प्रभाव से सील किया जाता है।”

कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर जारी आदेशानुसार सोसाइटी व इसके पास के इलाके को सोमवार रात 12 बजे से 3 मई तक के लिए सील कर दिया गया है।

राय ने कहा, “निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, आज (सोमवार) रात 12 बजे से 3 मई 2020 रात 12 बजे तक सोसाइटी के आसपास के क्षेत्र को शासन द्वारा सील किया जाता है।”

गौरतलब है कि 61 वर्षीय महिला के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के मद्देनजर महामारी के फैलाव को रोकने व इससे बचाव और नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है।

गौतमबुद्धनगर में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 100 मामले सामने आए हैं, जिनमें से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 43 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, वर्तमान में 57 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अन्य ख़बरें

भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ

Newsdesk

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

 गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा को जयंती पर ओम बिड़ला समेत कई मुख्यमंत्रियों ने किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading