30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
खेल

धोनी के जाने के बाद पता चलेगा कि हमने क्या खोया : मॉर्गन

नई दिल्ली, 22 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर आईपीएल में 7 विकेट से महत्वपूर्ण जीत हासिल की। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 134 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिया। चेन्नई की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए डेवोन कॉनवे के 77 रन की बदौलत मैच जीत लिया। इस जीत ने चेन्नई को राजस्थान और लखनऊ को रन रेट से पीछे करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

जीओ सिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ इयोन मोर्गन ने कहा, एमएस धोनी का शांत नेतृत्व टीम में सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा कि, आप देख सकते हैं कि खेल के दौरान वह कितना जीवंत हैं, खेल के ठीक बाद, वह सभी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने वर्षों से इसे संभाला है। यह देखना बहुत अच्छा है।

मॉर्गन ने कहा, इन लोगों को देखकर बहुत अच्छा लगा, वे एक नेता के रूप में उनके लिए बहुत आभारी हैं, लेकिन आपको एक एहसास तब अधिक होगा, जब वे खेल को अलविदा कहेंगे। उस समय उनकी कमी खलेगी।

मॉर्गन सीएसके के अपने घरेलू मैदान को एक किले की तरह मानने और सकारात्मक नेतृत्व की भी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग शानदार ढंग से टीम को नेतृत्व दे रहे हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

अलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं: बेन शेल्टन

Newsdesk

जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप: भारतीय टीम ने बनाई फाइनल में जगह, मलेशिया को 3-1 से दी शिकस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading