May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

कोविड : दिल्ली में 639 कंटेनमेंट जोन, अब तक 3334 की मौत

नई दिल्ली, 11 जुलाई | दिल्ली में 639 कोरोना कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं। इन कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया गया है। यहां रहने वाले व्यक्तियों का इन कंटेनमेंट जोन से बाहर जाना प्रतिबंधित है। इसी के साथ बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत हुई है। कंटेनमेंट जोन वह इलाके हैं जहां एक साथ कई कोरोना रोगी पाए जाते हैं। इन इलाकों से कोरोना का संक्रमण अन्य क्षेत्रों में भी फैलने का खतरा होता है इसलिए ऐसे इलाकों को सील किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में अब 639 कोरोना हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। बुधवार तक इन कंटेनमेंट जोन की संख्या 458 थी।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा “बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 34 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3334 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान ही दिल्ली में 1781 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब कुल 1 लाख, 10 हजार 921 कोरोना पॉजिटिव मामले हो चुके हैं।”

दिल्ली में अभी तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 87,692 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में 19,895 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। एक्टिव कोरोना रोगियों में से 11,598 कोरोना पॉजिटिव लोगों का उपचार उनके घरों पर ही हो रहा है। इन सभी व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

दिल्ली सरकार ने कहा, “दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके अभी भी दिल्ली में कोरोना से प्रतिदिन कई व्यक्तियों की मृत्यु हो रही है। दिल्ली में कोरोना रोगियों के स्वस्थ होने की दर एक महीना पहले तक 38 फीसदी थी। अब 75 फीसदी कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।”

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading