श्रीनगर, 12 जुलाई | उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सोपोर के रेबेन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षा बलों को एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार सुबह यह मुठभेड़ शुरू हुई।
जिस जगह पर आतंकवादी छिपे हुए थे, वहां सुरक्षा बल के पहुंचते ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई।
यह पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान है।
सेना ने एक बयान में कहा, “एक इनपुट मिलने के बाद आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। गोलीबारी हुई। संयुक्त ऑपरेशन जारी है।”


