June 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण चीन में भारी बारिश से लाखों लोग प्रभावित

News from CRI ( July 12th)

बीजिंग, 12 जुलाई | दक्षिण चीन के कई प्रांतों में लगातार भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बाढ़ की रोकथाम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को चार हाइड्रोलॉजिकल स्टेशनों का जल स्तर वर्ष 1998 के सर्वोच्च स्तर से ऊंचा रहा। चीन के च्यांगशी प्रांत के पोयांगहू झील घाटी में भारी बारिश और बाढ़ से 52.1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 4.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 4.5 लाख हेक्टेयर में कृषि उत्पाद प्रभावित हुए हैं।

च्यांगशी प्रांत के अलावा, हूपेई और हूनान प्रांत में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नागरिकों की जान-माल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित कर दिया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में पत्रकारों पर हमलों की एडिटर्स काउंसिल ने की कड़ी निंदा, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उठाई मांग

Newsdesk

भारत ने 2 साल बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा खोला, 28 जून से आवेदन

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: ब्रिट्स का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading