19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

यशस्वी जायसवाल एक सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को गौरव प्रदान करेंगे : सुरेश रैना

जयपुर, 28 अप्रैल Yashasvi Jaiswal | पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चार बार के आईपीएल विजेता सुरेश रैना ने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी की सराहना करते हुए उन्हें टूर्नामेंट का सुपर स्टार बताया और कहा कि वह निकट भविष्य में देश को गौरव प्रदान करेंगे।

जायसवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 77 रन ठोके जिससे राजस्थान 202/5 का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रहा और अंत में मुकाबला 32 रन से जीत गया।

रैना ने मैच की समाप्ति के बाद जियोसिनेमा से कहा, “उनके सिर की स्थिति बहुत शानदार है और जैसा रोबिन (उथप्पा) ने कहा कि जब वह रिवर्स स्वीप खेलते हैं तो उनका सिर स्थिर रहता है। वह अपने शरीर के नजदीक से खेलते हैं और जब वह गेंद पर ड्राइव मारते हैं तो भी यह स्थिर रहता है। जब सिर ज्यादा नहीं घूमता है तो आपके शॉट में काफी ताकत आती है, आपका स्विंग अच्छा रहता है।”

सुरेश रैना ने कहा,”वह अच्छे गेंदबाज को सम्मान देते हैं और खुद को समय देते हैं। वह जानते हैं कि पहले छह ओवर के बाद पारी को कैसे आगे ले जाना है। एक अच्छे ओपनर की पहचान है कि वह पहले से छठे ओवर तक आक्रमण करे और सात से 11 ओवर तक पारी को मजबूत करे। रोबिन ने सही कहा कि वह आईपीएल के सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को गौरव प्रदान करेंगे।”

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading