September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पायलट और उनके विधायकों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं : सुरजेवाला

New Delhi: Congress leaders Randeep Surjewala and K C Venugopal addressing a press conference at AICC in New Delhi on Feb.9, 2019.

जयपुर, 13 जुलाई | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके विधायकों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा, “पायलट को हमें बताना चाहिए कि वह कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल होने कब आएंगे। हमने पायलट और उनके विधायकों के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस संकट का समाधान करने के इच्छुक हैं।”

सुरजेवाला ने कहा, “पिछले 48 घंटों में हमने कई बार पायलट से बात की है। उन्हें अपने विचार हमारे सामने रखने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें भाजपा को सरकार बनाने का मौका नहीं देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पायलट को अपने घर वापस आना चाहिए क्योंकि वह कांग्रेस के परिवार के सदस्य हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अगर वह किसी भी कारण से नाराज है, तो हम उन्हें मना लेंगे।

इस बीच, सीएलपी बैठक जो सुबह 10.30 बजे शुरू होनी थी, अभी शुरू होनी बाकी है क्योंकि विधायक अभी भी मुख्यमंत्री (सीएमआर) के आवास पर आ रहे थे।

इससे पहले, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि बैठक में शामिल नहीं होने होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading