September 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे फैन को शाहरुख खान ने दिया धक्का

मुंबई, 3 मई | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फिल्म ‘पठान’ ने हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया, मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। उनकी झलक देखने के लिए फैंस इक्ट्ठा हो गए। शाहरुख ने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी। जैसे ही शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले, वहां मौजूद एक फैन ने मोबाइल से उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की।

लेकिन शाहरुख ने उसके हाथ को धक्का दिया। क्लीन शेव और सनग्लासेज पहने शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले।

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कई लोग उनकी आलोचना कर रहे है, जबकि कुछ शाहरुख के समर्थन में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख अगली बार राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘डंकी’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

अन्य ख़बरें

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

पल्लवी जोशी को ‘विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading