26.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पीएसी अध्यक्ष के घर ईडी-आईटी की छापेमारी

कोलकाता, 3 मई | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) की तीन संयुक्त टीमों ने बुधवार को रायगंज के विधायक तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष कृष्णा कल्याणी के आवास पर छापेमारी की। कल्याणी 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

आधिकारिक तौर पर वह अब भी भाजपा विधायक हैं और इसलिए लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। परंपरा रही है कि लोक लेखा समिति का अध्यक्ष हमेशा किसी विपक्षी विधायक को बनाया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी और आईटी की तीन संयुक्त टीमों ने एक साथ कल्याणी के आवास, कार्यालय और रायगंज स्थित उनकी तेल फैक्ट्री पर छापेमारी शुरू की।

केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी ने छापेमारी शुरू करने से पहले तीनों परिसरों के मुख्य प्रवेश द्वारा पर ताले जड़ दिए।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई जो अब भी जारी है।

बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान शुरू करने से पहले केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने तीनों जगह मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए।

आरंभिक जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने विधायक की कारोबार से होने वाली आय और उनके द्वारा आयकर रिटर्न में दिखाई गई आमदनी में काफी अंतर पाया है।

खबर लिखे जाने तक इस सिलसिले में भाजपा या तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading