36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कांग्रेस पर संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण : उमा भारती

Lucknow: Union Minister and BJP leader Uma Bharti addresses during a public rally in Lucknow on April 23, 2019.

भोपाल 14 जुलाई | मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर गहराए संकट के बीच तंज कसा है। उनका कहना है कि कांग्रेस का यह हाल राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण हो रहा है, कांग्रेस में प्रतिभाशाली युवाओं को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उमा भारती से मुलाकात की। उमा भारती ने सिंधिया परिवार और अपने संबंधों को याद किया और कहा कि ज्योतिरादित्य सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जगमगाएंगे। उनसे जब राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है। क्योंकि नौजवानों का अपमान किया जाता है, नीचा दिखाते है, उनसे ईष्र्या करते है। खुद काम और मेहनत करना नहंी चाहते।”

उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी तेजस्वी व युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी बेज्जती करते है, इस स्थिति में उनके पास टकराव के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। सचिन पायलट स्वाभिमानी है। उनके परिवार को करीब से जानती हूं। वह राजेश पायलट का बेटा है। जब तक राहुल गांधी के खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे तब तक यह पालात लोक में चली जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की मांग के सवाल पर उमा भारती ने कहा, “यह तो दिग्विजय सिंह ही जाने क्यों कहा, जैसे दिग्विजय वैसे राहुल, मै तो इतना जानती हूं कि जैसा गुरु वैसा चेला। “

अन्य ख़बरें

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading