25.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसे में एक की मौत

काठमांडू, 5 मई | नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर सिप्रारंग में एक पेड़ से टकरा गया। संखुवासभा जिले में तैनात नेपाल पुलिस के उपाधीक्षक बीरेंद्र गोदर ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल भविंद्र गुरुंग ने दम तोड़ दिया।

कोशी प्रांत के नेपाल पुलिस के डीआईजी राजेशनाथ बस्तोला ने मीडिया को बताया कि काठमांडू ले जाए जा रहे गुरुंग ने रास्ते में अंतिम सांस ली। गुरुंग हेलिकॉप्टर में असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। इस घटना में कैप्टन सुरेंद्र पौडेल, सह-पायलट चिरिंग भोटे, सहायक मनोज थापा और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कर्मचारी बिक्रम शंकर घायल हो गए।

गोदर ने कहा कि नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर ने घायल लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। सिमरिक एयरलाइंस से संबंधित हादसे वाला हेलिकॉप्टर ऊपरी अरुण जलविद्युत परियोजना के लिए निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहा था जिसे भारत के सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

Newsdesk

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

भारतीय दूतावास ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक जताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading