35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा 2023: यात्रा में लगे परिवहन कर्मियों की बल्ले-बल्ले, निगम देगा अतिरिक्त दैनिक भत्ता

देहरादून, 6 मई | चारधाम यात्रा 2023 में इस बार यात्रा डयूटी पर लगे परिवहन कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। चारधाम यात्रा की डयूटी करने वाले चालक- परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त दैनिक भत्ता दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालक को प्रतिदिन 350 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। गुरुवार को निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुचारू संचालन के लिए देहरादून मंडल के साथ नैनीताल व टनकपुर मंडल से चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को ऋषिकेश डिपो में तैनात किया गया है। सरकार के आदेश पर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जो भी चालक-परिचालक यात्रा मार्ग पर बस संचालन करेगा, उसे प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही नैनीताल व टनकपुर मंडल से जो चालक-परिचालक ऋषिकेश बुलाए गए हैं, यदि वह चारधाम मार्ग पर नहीं गए और उनसे स्थानीय मार्ग पर बस संचालन कराया गया तो उन्हें 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

वहीं, नैनीताल व टनकपुर मंडल से ऋषिकेश बुलाए गए तकनीकी, लिपिक, प्रवर्तन व अन्य कर्मचारियों को भी 250 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading