31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रॉबर्ट पैटिनसन की ‘द बैटमैन’ अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी

The first look of actor Robert Pattinson as Batman is out, and it is getting all the love in the virtual world. Director Matt Reeves took to Twitter to reveal the first look at Pattinson as Batman in his upcoming “The Batman”. He also dropped first look at the official Bat Suit to be worn by the titular hero, reports variety.com.

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल | बैटमैन के रूप में अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन की डेब्यू फिल्म 25 जून 2021 के बजाय अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी। कोरोनावायरस की वजह से प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ाना पड़ा है।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स ने कोरोना महामारी के कारण सिर्फ सुपरहीरो किरदार वाली फिल्में ही नहीं बल्कि कई आगामी रिलीज को टालने का फैसला किया है।

2022 में रिलीज होने वाली दो डीसी फिल्मों पर भी असर पड़ा है। ‘द फ्लैश’ जहां 1 जुलाई 2022 के बजाय पहले ही 3 जून 2022 को रिलीज हो जाएगी वहीं ‘शेजम 2’ अब एक अप्रैल 2022 के बजाय चार नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

हालांकि, भारत में फिल्माई गई क्रिस्टोफर नोलान की ‘टेनेट’ 17 जुलाई को ही रिलीज होगी। स्टूडियो ‘वंडर वुमन 1984’ को भी 14 अगस्त को ही रिलीज करेगा।

‘द सोप्रानोस’ का प्रीक्वल ‘द मैनी सेंट्स ऑफ न्यूआर्क’ की 25 सिंतबर 2020 के बजाय अब 12 मार्च 2021 को रिलीज होगा।

‘किंग रिचर्ड’ इस साल 25 नवंबर को रिलीज होने के बजाय अब अगले साल 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading