*कीट प्रकोप से खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे कराने विधायक विवेक पटेल ने की मांग*वारासिवनी*-धान की फसलों में सफेद माहू के प्रकोप की स्थिति लगातार सामने आ रही है।धान की फसलों में कीट,माहू,करपा के प्रकोप से किसानों की फसलों को हुई क्षति को देखते हुए वारासिवनी-खैरलांजी के विधायक विवेक विक्की पटेल ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखकर एवं जल्द सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।विधायक पटेल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में क्षेत्रों में किसानों द्वारा वर्तमान में लगाई गई खरीफ फसल पर माहू के प्रकोप के कारण किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।माहू के प्रकोप से धान के पौधे की वृद्धि एवं विकास प्रभावित हुआ हुआ। तथा कई स्थानों पर फसल की स्थिति खराब होने के कारण उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है।किसानों द्वारा अपनी फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाइयां एवं अन्य कृषि साम्रगी का उपयोग किया गया।जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है।इसके बावजूद अनेक किसानों की फसल को अपेक्षित रूप से बचाया नहीं जा सका।फसल में हुई नुकसान के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।किसानों के हित को देखते हुए क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों में राजस्व एवं कृषि विभाग की सयुक्त टीम के माध्यम से ग्रामवार,खेतवार,एवं किसानवार फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कराया जाना आवश्यक है।सर्वे के आधार पर वास्तविक क्षति का आकलन कर पात्र किसानों को शासन के नियमानुसार जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।


