25.4 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिल्लौर में श्रद्धा से मनाया राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस

पूजन-अर्चन कर दी श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को किया याद_
कुरई- विकासखंड कुरई के ग्राम सिल्लौर में आयोजन समिति के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों वीर शहीदों के चित्र पर पूजन-अर्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बरघाट-कुरई विधानसभा के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजसिंह रघुवंशी, रमकचंद वरकड़े, दिलीप कर्वेती, सुनील राठौर, सुभाष धुर्वे, भागवत अड़माचे, लक्ष्मण मड़ावी, प्रदीप मरकाम, संजय मरकाम, राजेंद्र ककोडिया, जयराम उइके, सीताराम तेकाम, महेश इनवाती, अरविंद सरयाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

शनिवार की राजस्व बैठक में नहीं पहुंचे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

Newsdesk

ढाबों पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 18 लीटर अवैध शराब जब्त

Newsdesk

पुल नहीं तो वोट नहीं: ग्रामीणों का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading