29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में लाडली बहना की राशि 10 जून को पहुंचेगी बैंक खातों में

भोपाल, 14 मई | मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में 10 जून को राशि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है। अंतिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों में सूची को चस्पा भी कराया जाए। आवेदनों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की ठीक ढंग से जांच करें। कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित न रहे। बहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्हें अनावश्यक बैंक आने की जरूरत नहीं पड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक व महाप्रबंधक तरसेम सिंह जीरा को निर्देश दिये कि महिलाओं को बैंक के स्तर पर कोई परेशानी न हो, उन्हें बैंक न आना पड़े, यह प्रयास करें। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से संबंधित सभी कार्य बिना बाधा के संपन्न हो जाए।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading