26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक में कांग्रेस की बैठक की तैयारी पूरी, सोमवार को शपथ ले सकते हैं नए सीएम

बेंगलुरु, 14 मई | कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम आयोजित होगी जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि नए मुख्यमंत्री के सोमवार को शपथ लेने की संभावना है। विधायक दल की बैठक एक निजी होटल में होगी जिसमें पार्टी के सभी 135 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे और अपना नेता चुनेंगे। पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगा। बैठक शाम छह बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, वरिष्ठ नेता एम.बी. पाटिल, शमनौर शिवशंकराप्पा, डॉ. जी. परमेश्वरा, आर.वी. देशपांडे और एच.के. पाटिल शामिल हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ भी हो सकता है। सिद्दारमैया और शिवकुमार रेस में आगे चल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading