37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख की डॉन 3 पर आया अपडेट, पटरी पर लौटी फिल्म, फरहान सरपट लिख रहे कहानी

पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब शाहरुख खान के प्रशंसकों को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों में शुमार डॉन की तीसरी किस्त डॉन 3 की राह तो वे लंबे समय से देख रहे थे। अब जो खबर आ रही है, उससे प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल, फिल्म फिर पटरी पर लौट आई है। इस पर काम चल रहा है। निर्माता रितेश सिधवानी ने खुद यह खुलासा किया है। रितेश सिद्धवानी ने कहा, डॉन 3 पर काम चल रहा है। इसमें मेरे पार्टनर रहे फरहान अख्तर इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। इसका प्लॉट कैसा होगा और क्या होगा, अभी इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। जब तक कि फरहान स्क्रिप्टिंग का काम पूरी तरह से नहीं निपटा लेते, हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे।उन्होंने कहा, बस वह स्क्रिप्ट फाइनल करने ही वाले हैं। हम खुद डॉन का इंतजार कर रहे हैं। फरहान ने अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटेरटेनमेंट के बैनर तले डॉन और डॉन 2 बनाई थी और उन्होंने ही इन दोनों फिल्मों के निर्देशन की कमान भी संभाली थी, वहीं रितेश ने फरहान के साथ मिलकर इन फिल्मों के प्रोडक्शन का काम संभाला था। पठान की रिलीज से पहले डॉन 3 सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कड़ेल ने ट्वीट कर लिखा था, एक्सेल एंटरटेनमेंट बहुत बड़ा ऐलान करने वाला है। क्या आप सोच सकते हैं?ह्य इसके बाद यूजर्स ने डॉन 3 का नाम लेना शुरू कर दिया।. कुछ ने कहा कि अगर ये फिल्म आ जाए तो सपना पूरा हो जाए। सुमित ने अपने दूसरे ट्वीट में इशारा करते हुए कहा कि एक फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग होगा। डॉन फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल और ईशा कोप्पिकर जैसे कई कलाकार नजर आए थे। 38 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। डॉन 2 2011 में दर्शकों के बीच आई थी। 76 करोड़ रुपये के बजट में बने फिल्म के दूसरे भाग ने 203 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। पठान के बाद एटली के निर्देशन में बनी जवान इस साल शाहरुख की रिलीज होने वाली दूसरी बड़ी फिल्म है। इसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम भूमिका में हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। शाहरुख को यशराज फिल्म्स की टाइगर वर्सेज पठान में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले शाहरुख, सलमान के साथ फिल्म टाइगर 3 में दिखेंगे।

अन्य ख़बरें

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

Newsdesk

लगान’ के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

Newsdesk

बंटवारा 1947′ के मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द, परिवार की रक्षा करते नजर आए सनी देओल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading