19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

यूपी में बहन को आत्मदाह के लिए उकसाते हुए वीडियो बनाता रहा शख्स

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें 31 वर्षीय एक महिला को उसके भाई ने खुद को आग लगाने के लिए उकसाया। जैसे ही युवती सरोज यादव ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, उसका भाई संजीव यादव उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाता रहा और बाद में उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़िता सरोज ने अपने भाई के कथित तौर पर कहने पर यह कदम उठाया। उनके पड़ोसी पवन गुप्ता की पत्नी प्रतीक्षा हाल ही में पार्षद चुनी गई थीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी पवन ने उसे धमकाया था। पीड़िता के मुताबिक पत्नी के पार्षद चुने जाने पर पवन अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा था।

रविवार को पीड़िता की मां उर्मिला की पवन से बहस हो गई थी, इसके बाद पवन ने पुलिस को झगड़े के बारे में सूचित किया।

उर्मिला ने कहा, जब पुलिस मुझे और मेरे पति को थाने ले गई, तो मेरी बेटी परेशान हो गई और उसने खुद को मारने की कोशिश की।

शाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. आनंद ने कहा, डॉक्टरों ने कहा कि पीड़िता की हालत गंभीर है। हमने पाया कि बाइक से पेट्रोल निकाला गया था। हमने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है और ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़िता का भाई अपनी बहन पर इतना बड़ा कदम उठाने के लिए दबाव डाल रहा था। हम घटना में पवन गुप्ता की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाई ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मामले में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए अपनी बहन का इस्तेमाल करने की कोशिश की होगी।

अधिकारी ने कहा, हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना आरसी मिशन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर की रेती कॉलोनी में हुई, जहां पांच बच्चों का पिता सुंदरलाल बेटी सरोज समेत उर्मिला और तीन बच्चों के साथ रहता है।

सुंदरलाल शहर में पार्ट टाइम जॉब करता है। उनकी दो अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading