29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : शराब बेचने की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार, युवक के पास से 3 सौ पाव देसी मदिरा बरामद की गई

जबलपुर : शराब बेचने की फिराक में खड़ा युवक गिरफ्तार, युवक के पास से 3 सौ पाव देसी मदिरा बरामद की गई मदन महल पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचने की फिराक में खडे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पाससे 3 सौ पाव देसी मदिरा बरामद की गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए मदन महल थाना प्रभारी ओ.पी. तिवारी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गेट नम्बर 4 टेलीग्राफ फैक्ट्री के अंदर जहां दीवार टूटी है अमित कोल नाम का व्यक्ति नीले रंग की टीशर्ट पहने भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुये बेचने की फिराक में खडा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई. टेलीग्राफ फैक्ट्री की टूटी हुयी दीवाल के नीचे झाड़ियों में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति छिपता हुआ दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित उर्फ भूरा कोल उम्र 32 वर्ष निवासी नर्मदा अस्पताल के पीेछे बड़ी उखरी विजयनगर बताया. आरोपी के पास से जब तलाशी ली जो 6 कार्टूनों में 300 पाव देशी कीमती 25 हजार रुपए की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी अमित उर्फ भूरा केाल के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading