25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे अतुल पटेल और उसके दोस्त की नर्मदा नदी में डूबने से मौत

जबलपुर : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे अतुल पटेल और उसके दोस्त की नर्मदा नदी में डूबने से मौत , जबलपुर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल के इकलौते बेटे अतुल पटेल और उसके दोस्त की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो है। घटना आज करीब साढ़े 10 बजे तिलवारा थाना अंतर्गत दद्दा घाट की हैं। जहां बीजेपी नेता का 24 वर्षीय बेटा अतुल पटेल अपने 5 से 6 दोस्तों के साथ नर्मदा नदी के दद्दा घाट नहाने गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक सभी दोस्त नहा रहे थे। अतुल के दोस्त सत्यम को तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान अचानक अतुल पटेल का दोस्त सत्यम नदी में बहने लगा। जिसे अतुल ने बचाने की कोशिश की। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण अतुल भी नर्मदा नदी में समा गया। जिससे उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अन्य दोस्तों ने तिलावरा पुलिस और गोताखोर को सूचना दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल पटेल और उसके दोस्त के मौत पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, बीजेपी विधायक अजय विश्नोई सहित पर्यटन निगम अध्यक्ष विनोद गोंटियां ने खेद जताया हैं। वहीं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading