19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एनिमल के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज करीब आने के साथ दर्शकों की इसको लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें आ चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि इस फिल्म में रणबीर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। अब फिल्म से जुड़े एक दिलचस्प दृश्य की बातें सामने आई हैं। नई खबर के अनुसार, एनिमल में रणबीर का किरदार उनके करियर का सबसे खास किरदार हो सकता है। इसमें उनका नया स्वैग देखने को मिलेगा। फिल्म के एक दृश्य में रणबीर दिल्ली की सड़कों पर कोट और लंबे बालों में चलते हुए नजर आएंगे। उनके साथ कुछ और गुंडे भी हैं। उन सभी का डेथ वारंट आने वाला है। बिना बैकग्राउंड म्यूजिक के भी यह दृश्य रोमांचक लगता है, क्योंकि निर्देशक ने इसे बेहतरीन तरीके से फिल्माया है। इस दृश्य में रणबीर काफी हिंसक होंगे। वह कुल्हाड़ी से लड़ते हुए नजर आएंगे। सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि यह एक अलग स्तर का दृश्य है। इसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने मल्टीपल कैमरा के साथ शूट किया है। साथ ही इसमें ज्यादा कट नहीं हैं। हाथ में कुल्हाड़ी लिए और सिगरेट पीते हुए रणबीर का लुक पहले ही सामने आ चुका है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में रणबीर 3 अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इसमें अनिल कपूर, रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी देओल पर्दे पर विलेन बनेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फीमेल लीड के लिए पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन अमर सिंह चमकीला की बोयपिक के लिए उन्होंने इसे छोड़ दिया। इसके बाद फिल्म में रश्मिका की एंट्री हुई। इससे पहले प्रोड्यूसर भूषण बता चुके हैं कि फिल्म एक परिवार के उतार-चढ़ाव की कहानी है। यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस तरह का रिश्ता पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह किरदार अपने पिता के लिए क्या कुछ कर सकता है। एनिमल में पहली बार रणबीर कपूर और अनिल कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading