28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : बलदेव बाग स्थित घर में आग, किचन में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, दो घरों में तबाही का मंजर

जबलपुर के बलदेव बाग स्थित कस्तूरबा गांधी वार्ड की गली नंबर 2 में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई, इस हादसे का दुखद पहलू यह है कि जिस घर में आग लगी थी वहां रखी गृहस्ती तो खाक हुई, साथ ही किचन में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद भड़की आग ने पड़ोस में रह रहे किराएदार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद दोनों घरों में तबाही का मंजर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 9:00 बजे कस्तूरबा गांधी वार्ड के उज़ार पुरवा बस्ती की गली नंबर 2 में रहने वाले राकेश सेन के घर पर अचानक आग लग गई, इस बस्ती में घनी आबादी निवास करती है जिनके घर एक दूसरे से सटे हुए हैं।आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग बुझाने के लिए घर तक रास्ता बनाया और आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग बुझी तब तक दोनों घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में आ गए। महिला, पुरुष और बच्चे सभी की आंखें नम हो गई। अग्नि हादसे की जानकारी मिलते ही महापौर जगत बहादुर सिंह एवं पूर्व बीजेपी विधायक शरद जैन भी उजार पुरवा बस्ती पहुंचे जहां पीड़ित परिवारों को शासन – प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है वही पीड़ित राकेश सेन ने बताया कि संभवत उनके घर के पीछे रहने वाले किराएदार ने शाम को दीपक जलाया होगा और उसी से यह आग लगी होगी। बहराल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading