19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के लिए रियल अविनाश मिश्रा के साथ बिताया समय

मुम्बई, मई 16 | बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आगामी वेबसीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के लिए रियल कॉप अविनाश मिश्रा से मुलाकात की। रणदीप हुड्डा की आगामी वेबसीरीज रियल स्टोरी पर आधारित है। एक्टर रणदीप हुड्डा फिल्म ‘लाल रंग’, ‘जन्नत 2’, ‘मानसून’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। आगामी वेबसीरीज अविनाश मिश्रा पर आधारित है जो कि उत्तर प्रदेश में 90 के दशक में अधिकारी हुआ करते थे। उन्होंने कई माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया और कई के खिलाफ कार्रवाई की थी।

वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने बताया, अभिनेता के तौर पर मुझे रियल किरदारों पर फिल्म करने में ज्यादा रोमांच महसूस होता है। ये फिल्म रियल घटना पर आधारित है।

उन्होंने ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को लेकर कहा, ये कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसमे दिखाया गया हो कि कोई रॉबिनहुड है और वो कैसे गुंडों के खिलाफ लड़ता है। बल्कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पुलिसकर्मी नें लोगों की सहायता की है। मैने अविनाश जी के साथ एक अच्छा समय बिताया है जिससे मुझे इनके बारे में जानने का मौका मिला।

इस सीरीज को नीरज पाठक ने लिखा है और निर्देशित किया है। फिल्म में मुख्य किरदार उर्वशी राउतेला, अमित सियाल, अभिमन्यू सिंह, शालिन भनोट, राहुल मित्रा और अध्ययन सुमन ने निभाया है।

उत्तर प्रदेश के जिन स्थानों पर फिल्म को शूट किया गया है उन जगहों को पहले शायद ही किसी फिल्म में देखा गया हो। इस फिल्म को गांव और शहरों के सुन्दर लोकेशन पर शूट किया गया है। ये सीरीज 18 मई से जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading