32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गदर 2 की रिलीज में नहीं होगा कोई फेरबदल, निर्देशक ने लगाई मुहर 17-May-2023

पिछले दिनों इन खबरों ने जोर पकड़ा था कि फिल्म गदर 2 की रिलीज में बदलाव हो सकता है। दरअसल, चर्चा थी कि जवान की रिलीज को अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के सामने पहले ही एनिमल मौजूद है। ऐसे में जवान के भी उसी दिन आने से इसकी कमाई प्रभावित होगी। हाल ही में निर्देशक अनिल शर्मा से उनकी फिल्म की रिलीज पर बात हुई तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। अनिल ने कहा, गदर 2 जनता की फिल्म है। यह उनकी भावना है। लिहाजा हम 11 अगस्त, 2023 को ही आ रहे हैं। वजह यह है कि लोग इसे चाहते हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह एक इमोशन है। ऐसे में हम बिल्कुल भी अपनी तारीख से हिलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल हम अपनी इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं और 11 अगस्त को आने की तैयारी कर रहे हैं। अनिल बोले, हम नहीं जानते कि उस दिन और कौन-सी फिल्म रिलीज हो रही है। जो आ रही है, उसको आने दीजिए, अगर कोई आती है तो। बस हम इतना जानते हैं कि हमारे लिए 11 अगस्त का दिन पक्का है। अब निर्देशक की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि वह अपनी फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। यही वजह है कि वह बॉक्स ऑफिस पर होने वाले टकराव से भी बेफिक्र हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 11 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन भी इसी दिन आएगी। हालांकि, यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 15 अगस्त को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वार आ रही है। गदर 2 का पहला पोस्टर सनी देओल ने 26 जनवरी, 2023 को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी के साथ उन्होंने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया था। पोस्टर के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा था, हिन्दुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था… और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस हम दो दशक बाद बॉलीवुड का सबसे बड़ा सीच्ल लेकर आ रहे हैं। गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। गदर: एक प्रेमकथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने ही किया था। फिल्म में सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में दिखे थे। इसकी गिनती बॉलीवुड की शानदार और यादगर फिल्मों में होती है। यह 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading