22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

गंभीर ने पंजाब केसरी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली, 17 मई | भारत के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने हिंदी दैनिक पंजाब केसरी के खिलाफ दो करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुकदमा बुधवार को न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। गंभीर ने अखबार, उसके संपादक आदित्य चोपड़ा, और संवाददाताओं अमित कुमार और इमरान खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर लक्षित दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक लेखों की एक श्रृंखला प्रकाशित कर पत्रकारिता की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है।

गंभीर ने अपने वकील के माध्यम से मुकदमा दायर किया। इसमें उन्होंने अपने दावे का समर्थन करने के लिए साक्ष्य के रूप में कई रिपोटरें का उल्लेख किया कि अखबार ने अपनी कहानियों को ‘भ्रामक’ तरीके से ‘विकृत’ किया।

गंभीर ने जोर देकर कहा कि ये रिपोर्ट पाठकों को गुमराह करती हैं और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं।

केस में कहा गया कि रिपोर्ट में उन्हें जातिवादी मान्यताओं वाले व्यक्ति और एक अहंकारी राजनेता के रूप में गलत तरीके से चित्रित किया गया।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading