September 13, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वेनिस में बुलगारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने ऐनी हैथवे, जेंडाया से की मुलाकात

मुंबई, 17 मई | भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने वेनिस में बुलगारी मेडिटेरानिया हाई ज्वैलरी इवेंट में हॉलीवुड स्टार्स ऐनी हैथवे और जेंडाया के साथ फोटो क्लिक करवाई। मंगलवार को हुए इवेंट में फ्लोर-स्वीपिंग, फिगर-हगिंग वाइन कलर के आउटफिट में प्रियंका गॉर्जियस लग रही थीं।

जेंडाया और ऐनी के साथ प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में तीन सितारों को बात करते और हंसते हुए देखा जा सकता है।

एक अन्य क्लिप में, प्रियंका जेंडया के बगल में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और दोनों बातचीत कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका की वेब-सीरीज ‘सिटाडेल’, जिसमें रिचर्ड मैडेन भी हैं, प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है और सैम ह्यूगन के साथ उनकी फिल्म ‘लव अगेन’ सिनेमाघरों में आ चुकी है।

इसके अलावा, वह अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading