सी टाइम्स
प्रादेशिक

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

जबलपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जबलपुर शाखा के सत्र 2026-27 के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में डॉ. अमिता सक्सेना को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव को सचिव तथा डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी वाजपेयी और डॉ. यासिक रजा को उपाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. मोहसिन अंसारी को सौंपी गई।
कार्यकारिणी समिति में वरिष्ठ सदस्यों के रूप में डॉ. कुसुम जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. अमिता जैन एवं डॉ. संध्या जैन को शामिल किया गया है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद IMA जबलपुर शाखा के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम चिकित्सकों और संस्था के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. आर. एस. पांडेय ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading