23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी


जबलपुर। पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक पर शराब दुकान संचालकों से कथित तौर पर 20-20 हजार रुपये महीना लेने के आरोप को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने कुछ दिन पहले एक ऑडियो जारी कर पाठक पर शराब दुकान संचालकों से रकम लेने का आरोप लगाया था। इस ऑडियो को कांग्रेस नेता और शराब दुकान कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग बताया गया था।
ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने इसे फर्जी बताते हुए कहा था कि रिकॉर्डिंग में टेंपरिंग की गई है और राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
अब भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने उन कर्मचारियों के वीडियो भी जारी किए हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्होंने ऑडियो में अपनी आवाज होने की पुष्टि की है। कटारे ने आरोपों को सही बताते हुए कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा शराब दुकानों के विरोध में प्रदर्शन नहीं करने के बदले कथित तौर पर 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली की जा रही थी।
वहीं अभिषेक पाठक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद उनके संबंध में भ्रामक और अधूरी जानकारी प्रसारित कर रहे हैं तथा उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑडियो और वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading