November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

खुशी है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बन रहे हैं : महादेवप्पा

बेंगलुरु, 17 मई | पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता एच.सी. महादेवप्पा ने बुधवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी महादेवप्पा ने कहा कि सत्ता साझा करने का कोई प्रस्ताव नहीं था। सिद्धारमैया और शिवकुमार के लिए दो और तीन साल के कार्यकाल का प्रस्ताव सिर्फ अफवाह थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन किसी एक को ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आलाकमान ने सभी बातों का विश्लेषण करने के बाद यह फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परि²श्य के गहन विश्लेषण के बाद सिद्धारमैया को चुना गया है। शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा गलत नहीं है। सिद्धारमैया की स्वच्छ छवि ने लोगों को कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करने में मदद की थी।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment