25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

आंध्र-प्रदेश तेलंगाना की सीमा पर सड़क हादसे में छह आदिवासी मजदूरों की मौत

गुंटूर, 17 मई | आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा के पास आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के पोंडुगला गांव में बुधवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा के एक ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के शिकार आदिवासी जो पड़ोसी राज्य तेलंगाना के रहने वाले थे और खेतों में काम करने के लिए ऑटो से पालनाडु जिले के पुलीपाड़ा जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, तेलंगाना के नलगोंडा जिले की ओर जा रहे एक ट्रक ने नलगोंडा से पलनाडु की ओर आ रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।

इसके बाद ट्रक चालक तेलंगाना की ओर भाग गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और उस ट्रक का पता लगाया, जिसका पंजीकरण नंबर तमिलनाडु का था।

घायलों को गुरजाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पालनाडु जिले के पुलिस अधीक्षक वाई. रवि शंकर रेड्डी ने कहा कि पीड़ित नलगोंडा जिले के दमचेरला मंडल के रहने वाले थे और कृषि क्षेत्रों में काम करने के लिए पालनाडू जा रहे थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने छह आदिवासी मजदूरों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

सभी पीड़ित तेलंगाना के दमराचारला मंडल के नरसापुर गांव के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मिरयालगुडा के विधायक एन. भास्कर राव को घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा प्रदान कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading