November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गुलौआ पार्क में आए लोगों पर बदमाशों ने तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया

जबलपुर : जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुलौआ पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोगों पर आधा दर्जन बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. पार्क में रोज की तरह क्षेत्रीय महिला पुरुष मॉर्निंग वॉक के लिए आए हुए थे लेकिन पार्क में बैठे बदमाशों ने युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. नशे में चूर बदमाशों की इस बदतमीजी का जब विरोध किया गया तब बदमाशों ने तलवार निकाल ली और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया जिससे काफी लोगों को चोटे आई इस दौरान बदमाशों ने रोज की तरह प्रैक्टिस करने आई एथलीट युवतियों के साथ भी मारपीट की और जमकर आतंक मचाया जिससे पूरे पार्क में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई… इधर बदमाश हमला कर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.. स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और लापरवाही के आरोप लगाए. नाराज लोगों का गुस्सा झेलने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं हालांकि अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिले हैं इधर घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पार्क में नशा करने वालों का कब्जा रहता है पूरे समय असामाजिक तत्व यहां पर बैठे रहते हैं और पार्क में आने वालों के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम देते हैं इस संबंध में कई बार संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने ऐसी हरकतों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं.

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment