जबलपुर : दुलैया बाई कॉलेज की छात्रा का मामला, डॉ प्रेरित ने किया था परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग
भोपाल के रानी दुलैया बाई कॉलेज में पढ़ने वाली बी ए एम एस छात्रा डॉक्टर प्रेरित अहिरवार के संबंध में संचनालय मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक शिकायत नंबर 610 भोपाल में 21 जुलाई 2022 को बीएएमएस प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक की प्रेरित अहिरवार की अंकसूची तथा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तथा सत्यापन संबंधित शिकायत की गई थी और इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की कार्यपरिषद की बैठक कुलपति के कक्ष में 16 अगस्त 2022 को संपन्न हुई थी इस कार्य परिषद की बैठक में सदस्यगण के रूप में तत्कालीन कुलपति बी चंद्रशेकर डॉक्टर परवेज सिद्धिकी डॉक्टर अर्चना मरावी डॉक्टर राजेश बी धीरावाडी डॉक्टर गीता गुइन डॉ प्रभात कुमार बुधौलिया उपस्थित रहे जहां पर निर्णय लेते हुए उपरोक्त प्रकरण में आयोग द्वारा दिए गए प्रतिवेदन का अध्ययन किया गया जिसमें जांचकर्ताओं ने पाया कि उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी की पहचान आईडेंटिफाई दर्शित होती है जो कि अनफेयर मींस की श्रेणी में आता है अतः कार्य परिषद द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में एक सूचना पत्र जारी किया जाए एवं परीक्षा परिणाम निरस्त किया जाए
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी के लगेंगे और दो लेटर कार्य परिषद के न्यूज़ में संलग्न
इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे को भी उनके मोबाइल नंबर
9425139982 पर अवगत कराया जा चुका हैं
वही जब इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान के कुलसचिव डॉ पुष्पराज सिंह बघेल से बात की गई उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले पर परीक्षा विभाग से जानकारी ली जा रही है और इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधि संगत कार्यवाही की जाएगी उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट करते हुए बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर वह बारीकी से छानबीन कर रहे हैं
डॉ पुष्पराज सिंह बघेल, कुलसचिव एमपीएमएसयू
अब सवाल यह खड़ा होता है कि जब कार्यपरिषद की बैठक में 16 अगस्त 2022 को सर्वसम्मति से डॉक्टर प्रेरित अहिरवार के परीक्षा परिणाम को निरस्त करने के मामले पर निर्णय लिया जा चुका है तो डॉक्टर पुष्पराज बघेल इस पूरे मामले पर कौन सी विधिवत कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं अब देखना यह है कि इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अधिकारी लीपापोती करते हैं या छात्र हित में निर्णय लेकर अन्य छात्रों को यह बताते हैं कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना कितना गलत हैं ।
डॉ प्रेरित अहिरवार का परीक्षा परिणाम होगा निरस्त
भोपाल के रानी दुलैया बाई कॉलेज की छात्रा का मामला
डॉ प्रेरितअहिरवार ने किया था परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग
कार्यपरिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया परीक्षा परिणाम निरस्त करने का निर्णय
परीक्षा विभाग से ली जा रही जानकारी
यह पूरा मामला एमपीएमएसयू के नोटिस बोर्ड में दर्ज है
जबलपुर से : रिपोर्ट


