November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : धड़ल्ले से बिक रही एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब प्रशासन शराब दुकान सिंडीकेट

जबलपुर का प्रशासन शराब दुकान सिंडीकेट के द्वारा महंगी दामों पर शराब बेचने पर लगाम लगाने की बात जोर शोर से कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह दिखाई नहीं दे रहा है। इसका उदाहरण उस समय सामने आया जब अपने पिता के लिए त्रिपुरी चौक स्थित शराब लेने पहुंचे प्रदीप चौधरी ने देसी शराब का एक पौव्वा मांगा जिसकी कीमत ₹70 निर्धारित है मगर दुकानदार द्वारा उससे ₹80 की मांग की गई जिस बात का प्रदीप ने जब विरोध किया तो दुकान में बैठे मोहित को यह बात इतनी नागवार गुजरी, कि उसने दुकान से बाहर निकलकर प्रदीप के साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की, इस बीच प्रदीप की पत्नी संगीता भी बीच बचाव करती रही लेकिन शराब दुकानदार का गुस्सा शांत ना हुआ और उसने प्रदीप को बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पैसे छीन कर भगा दिया। पीड़ित दंपत्ति गढ़ा थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment