November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : समदड़िया मॉल , के सामने खड़ी कार में धुआं उठने लगा, आगजनी के चलते कार के इंटीरियर में भारी नुकसान

 

जबलपुर : समदड़िया मॉल , के सामने खड़ी कार मैंानक धुआं उठने,
आगजनी के चलते कार के इंटीरियर में भारी नुकसान

गर्मी के शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जिसमें आदमी की जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे के रूप में तब्दील हो जाती है ऐसा ही कुछ जबलपुर में भी हुआ कार में सवार लोगों द्वारा जलती हुई सिगरेट कार की सीट में छोड़ दी गई जिससे कार धू-धू कर जल उठी दरअसल पूरा मामला यह है कि ओमती थाना अंतर्गत स्थित समदड़िया मॉल , के सामने खड़ी कार मैंानक धुआं उठने लगा उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब यहां पर खड़ी एक कार में अचानक से आग लग गई, आग विकराल रूप लेती जा रही थी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों द्वारा तत्काल ही आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण लापरवाही है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवत जलती हुई सिगरेट कार में ही छोड़ दी गई थी जिसके कारण सीट के कपड़े में आग लग गई और यह आग धीरे-धीरे फैलने लगी, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, आगजनी के चलते कार के इंटीरियर में भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। यह घटना लगभग रात के 1:00 बजे की है

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment