23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 25 मई से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 19 मई | खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 200 विश्वविद्यालयों से आ रहे 4,700 खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। यह राजधानी लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगल ने बताया कि 25 मई को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी में खेलों को शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

डाक्टर सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों के मंत्रीगण को शुभारंभ समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। कार्यक्रम स्थल की जानकारी से संबंधित जगह-जगह साइनेज लगाये जायेंगे। एअरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित रहेगी। बीबीडी में वाहनों के पाकिर्ंग का अच्छा प्रबंध रहेगा।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading