18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जबलपुर : जबलपुर में EVM-VVPAT मशीनों की FLC वर्कशॉप, 21 जिलों के कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी हुए शामिल; तकनीकी विषयों की दी गई जानकारी

जबलपुर : 21 जिलों के कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी हुए शामिल; तकनीकी विषयों की दी गई जानकारी , जबलपुर मध्यप्रदेश। जबलपुर में EVM-VVPAT मशीनों की FLC वर्कशॉप

जबलपुर : | आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होटल कल्चुरी रेसीडेंसी में ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप का शुभारम्भ हुआ। एक दिन की इस वर्कशॉप में प्रदेश के चार संभागों के 21 जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और ईव्हीएम सुपरवाईजर शामिल हुए।
इस दौरान मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से मास्टर ट्रेनर और सीनियर ऑफिसर वर्कशॉप में शामिल हुए। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के 21 जिले के कलेक्टर सहित निर्वाचन अधिकारियों को मशीन से संबंधित सभी विषयों पर जानकारी दी। जिन्हें किस प्रकार से मशीनों का उपयोग करना है, साथ ही किन-किन बातों का ध्यान रखना है। इस विषय पर जानकारी दी गई। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए मान्यता प्राप्त दलों को भी बुलाया गया था। जिनकी मौजूदगी में मशीनों को चेक करने का कार्य किया गया।
जबलपुर में आज 21 जिले के कलेक्टर सहित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 20 मई को भोपाल में आयोजित वर्कशॉप में शेष 31 कलेक्टर और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा।

वर्कशॉप का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

अनुपम राजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। वर्कशाप में भारत निर्वाचन आयोग के ईव्हीएम डायरेक्टर एस सुंदर राजन ने इव्हीएम और व्हीव्ही पेट मशीनों की टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सिक्योरिटी पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया।
निर्वाचन आयोग के अपर सचिव ओपी साहनी, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ललित मित्तल और सतीश कुमार तथा प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला भी वर्कशॉप में मौजूद रहें। प्रशिक्षकों द्वारा ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप में हैण्डस-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।

आज जबलपुर में इन जिलों के कलेक्टरो की हुई ट्रेनिंग जिसमे …

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ, निवाडी, पन्ना और दमोह।। सम्वाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट |

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading