26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्वालियर में प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक

ग्वालियर, 19 मई | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार में धोखा खाई एक युवती ने कथित प्रेमी की पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में जहां महिला घायल हुई है, वहीं बचाव करने में उसका पति झुलस गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामला जनक गंज थाने के रामद्वारा इलाके का है। गुरुवार की शाम को जब अमित बंसल की पत्नी श्वेता घर पर थी, तभी एक युवती उनके घर आई जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका अमित की पत्नी से विवाद हुआ और इसी दौरान युवती ने श्वेता पर एसिड फेंक दिया। तभी वहां मौजूद अमित ने बचाव की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गया।

युवती का कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर अमित और उनकी पत्नी का आना जाना था। युवती का आरोप है कि अमित बंसल से उसकी गहरी दोस्ती थी और बीते कुछ वर्षों से आपस में संबंध भी है। युवती का आरोप है कि दोस्ती और शादी का लालच देते हुए उसका अमित ने दैहिक शोषण किया।

बताया गया है कि ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती ने अमित की पत्नी श्वेता पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, चेहरे के नीचे काफी घाव भी बने हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमित का आरोप है कि युवती लगातार उससे 20 लाख रुपए की मांग करती आ रही है। वहीं युवती ने अमित पर दैहिक शोषण और प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। जनक गंज थाने के प्रभारी आलोक जी परिहार ने बताया है कि एसिड फेंकने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही अन्य महिला की शिकायत पर अमित पर भी मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading