18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पैपराजी उर्वशी को समझ बैठे ऐश्वर्या राय बच्चन

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वहां मौजूद फ्रेंच पैपराजी ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को गलती से बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय समझ लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी को उर्वशी को ऐश्वर्या कहते सुना जा सकता है।क्लिप में दिखाया गया है कि उर्वशी बुधवार को फिल्म काइबत्सु की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। उन्होंने रेड कार्पेट पर ऑरेंज कलर का रफल गाउन पहना हुआ था। उन्हें लोगों का अभिवादन किया, भीड़ में से किसी ने ऐश्वर्या चिल्लाया और उर्वशी ने मुड़कर मुस्कुरा दिया।ऐश्वर्या के एक फैन ने ट्विटर पर उर्वशी का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ऐश्वर्या की लोकप्रियता हमेशा बेमिसाल रहेगी। ग्लोबल इवेंट्स में हर भारतीय लड़की को ऐश्वर्या कहा जाता है।पूर्व ब्यूटी क्वीन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या के कान 2023 के रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading