19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फार्मा उद्योग को लेकर रितेश देशमुख के साथ सीरीज बना रहे हैं राजकुमार गुप्ता!

राज कुमार गुप्ता भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर रेड, रानी मुखर्जी और विद्या बालन के बेमिसाल अभिनय से सजी नो वन किल्ड जेसिका और राजीव खंडेलवाल की आमिर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनका आखिरी निर्देशित फिल्म – इंडियाज मोस्ट वांटेड, जिसमें अर्जुन कपूर थे, 2019 में प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद से राजकुमार गुप्ता ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की। पिंकविला के अनुसार अब राजकुमार गुप्ता एक वेब सीरीज का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने रितेश देशमुख और रॉनी स्क्रूवाला से हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता की यह वेब सीरीज भारत में फार्मा उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है।निर्माता रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। उनका कहना है, यह एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है, जिसे राजकुमार गुप्ता कुछ समय से परदे पर उतारना चाहते थे। उन्हें लगता है कि लॉन्ग फॉर्म फॉर्मेट स्क्रिप्ट के साथ पूरा न्याय करेगा, यही वजह है कि उन्होंने इसके लिए डिजिटल रास्ता चुना। कथानक के हिसाब से उन्हें इस किरदार के लिए रितेश देशमुख उपयुक्त लगे। अब दोनों ने चंडीगढ़ में इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह पहला मौका नहीं है जब राजकुमार गुप्ता और रॉनी स्क्रूवाला एक साथ काम करने जा रहे हैं, इससे पहले रॉनी स्क्रूवाला ने राजकुमार गुप्ता की आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर का निर्माण किया है।इस बीच, रितेश देशमुख अपनी मराठी फिल्म वेद की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। रोमांटिक ड्रामा रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा द्वारा सुर्खियों में था, और 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, पिछले महीने डिज्नी + हॉटस्टार पर इसका प्रदर्शन हुआ था। इसके अलावा, रितेश देशमुख के पास पाइपलाइन में आदित्य सरपोतदार की ककुड़ा भी है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम सह-कलाकार हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading