September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विजय 69 की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर के कंधे में लगी चोट

दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर को अपनी अपकमिंग फिल्म विजय 69 की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई।अनुपम ने इंस्टाग्राम पर स्लिंग में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।उन्होंने लिखा, आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल विजय 69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी।दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया कि उन्हें ही शाहरुख खान और रितिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का अहसास थोड़ा कम हो गया।उन्होंने कहा, पर वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है! फोटो में मुस्कुराहट के कोशिश असली है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी।वैसे मां ने सुना तो बोली, और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई! मैने जवाब दिया, मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनो के बल चले! मां झापड़ मारते मारते रुक गई।फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन की कहानी बताती है, जो 69 वर्ष उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लेता है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading